कुछ भी कह दो वही सही |
जो भी सुन लो वही सही ||
मतलब की जब नहीं समझ |
जैसा समझो वही सही ||
माथा पच्ची करो न यार |
सब कहते जो वही सही ||
हम कुछ बोले सही नहीं |
तुम जो बोलो वही सही ||
जिसकी की है मुख़ालिफ़त |
फिर भी है तो वही सही ||
हमने माना सही वही |
तुम भी मानो वही सही ||
उसने सब पे किया असर |
जिससे पूछो वही सही ||
मैंने कैसी कही ग़ज़ल |
जो बतलाओ वही सही ||
अपना -अपना नसीब है |
जैसा भी हो वही सही ||
डा० सुरेन्द्र सैनी
No comments:
Post a Comment